गौरवशाली एवं समृद्ध इतिहास, प्रसिद्ध व्यक्तित्व एवं प्रतिभाशाली भविष्य

नवेन्दु उन्मेष

नवेन्दु उन्मेष

रांची के कायस्थों में एक जाना पहचाना नाम नवेन्दु उन्मेष

रांची निवासी नवेन्दु उन्मेष झारखंड के एक जानेमाने पत्रकार और व्यंग्यकार हैं। झारखंड की स्मृतियों का खजाना इनके जेहन में समाया हुआ है।खासकर पिछले 50 वर्षों में रांची में हुए घटनाक्रमों की क्रमवार जानकारी ये क्षण मात्र में ही दे देते हैं।

उर्दू, अंग्रेजी और रूसी भाषा के जानकार होने के कारण ये एक अच्छे अनुवादक भी हैं। 

इनके व्यंग्य देश की विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं के अलावा विदेशों की हिन्दी पत्रिकाओं में भी प्रतिमाह प्रकाशित होते हैं। कुछ माह पूर्व मास्को के लेनिनग्राद विश्वविद्यालय में इनके व्यंग्य पर एक परिचर्चा आयोजित की गयी थी। 

नवेन्दु जी का नाम देश के सौ प्रसिद्ध व्यंग्य लेखकों में आता है।