मीरा बाई चानू
zdfsadf
मषीभाजन संयुक्तश्चरसि त्वं माहितले। लेखनी कटनी हस्त, चित्रगुप्त नम·स्तुते।।
चित्रगुप्त नमस्तुभ्यं लेखकाक्षरदायकम्। कायस्थ जातिमासाद्यम चित्रगुप्त नम·स्तुते।।
अखिल भारतीय कायस्थ संगठन
मुख्यालय : किशोरगंज, रोड न॰ 6, हरमु रोड, रांची।
web: www॰bhartiyakayastha॰org , E mail ID: info@bhartiyakayastha॰org,mob: 9835322916/w.No॰9934582611
कायस्थ समागम- चिंतन सह कल्याण
अखिल भारतीय कायस्थ संगठन दिनांक 22 अप्रैल 2018 को 11बजे से चार बजे तक (स्वरुचि सहभोज सहित ) गोकुल बैंकवेट हाल, अरसंडे, रांची मे कायस्थ समागम-चिंतन सह कल्याण कार्यक्रम के रूप मे अपने प्रथम स्थापना दिवस सह हिन्दी नववर्ष मनाने का निश्चय किया है, जिसमे समाज के राजनीतिज्ञ, मूर्धन्य एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिती होगी। हमारा प्रयास है कि झारखंड के सभी कायस्थ राजनेता चाहे जिस भी दल से जुड़े हों, उनकी उपस्थिती सुनिश्चित हो जाय।
इस एक वर्ष मे हमने सामाजिक सेवा मे एक नया प्रतिमान स्थापित किया है, जिसमे पूर्ण पारदर्शिता हेतु ऑनलाइन सदस्यता (प्रमाण पत्र सहित), नवयुवकों के लिए रोजगार का पोर्टल, सरल एवं सुलभ सुयोग्य वर-वधू के खोज हेतु न्यूनतम सहयोग राशि पर वैवाहिक पोर्टल एवं ऑनलाइन राष्ट्रीय कायस्थ डायरेक्टरी का निर्माण शामिल है। हमने संगठन की शुरुआत एक सुदृढ़ आधार के साथ की है।
वर्तमान मे रांची नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्ड से कई कायस्थ उम्मीदवार पार्षद के लिए चुनाव मैदान मे उतरे हैं। अखिल भारतीय कायस्थ संगठन आप सभी से अपील करती है कि हमे एकजुट होकर उनके पक्ष मे बे झिझक मतदान करना चाहिय ताकि राजनीति के क्षेत्र मे समाज मजबूती के साथ आगे बढ़ सके।
अखिल भारतीय कायस्थ संगठन का उद्देश्य सम्पूर्ण समाज को एकता के सूत्र में बांध कर वर्तमान की कुरीतियों एवं समस्याओं को समाप्त करना है। हम अनवरत आपके संपर्क मे रहने, अपने गतिविधि से आपको समय-समय पर मोबाइल एवं मेल आइ डी पर संदेश देकर अवगत कराते रहेंगे।

एक सर्वे से प्राप्त आंकड़ों से कायस्थ समाज की भयावह तस्वीर उभरती है। करीब 2275 कायस्थ लड़कियों के Divorced एवं Awaiting divorce तथा 31+ वर्ष के अविवाहित लड़कियों की संख्या 27895 है, जो यह बताती कि हमारा समाज आज कहाँ पहुँच गया है। संगठन इसे गंभीरता से ले रही है। सभी हिन्दी-अहिंदी प्रदेशों के उपजातिगत भेदभाव एवं क्षेत्रीय सीमा को समाप्त करने की दिशा मे संगठन कार्यरत है तथा समाज को राजनीति मे सम्मानजनक मुकाम तक पहुंचाने के लिए युवाओं को सक्षम बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। संगठन निःस्वार्थ भाव से सामाजिक सेवा मे संलग्न होगी एवं सभी स्तरों पर पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखेगी।
सपरिवार आपकी उपस्थिती हेतु निवेदन कर्ता
महथा ब्रज भूषण सिन्हा श्री चित्रगुप्त पुजा समिति डॉ. अशोक कुमार श्रीवास्तव
राष्ट्रीय अध्यक्ष अरसंडे राष्ट्रीय महामंत्री
अभाकास के समस्त पदाधिकारीगण, सदस्यगण एवं सभी शुभेच्छु