News


Warning: Undefined array key "id" in /home/abksn.com/public_html/news.php on line 60

संगठन की बैठक

                                  दिनांक 2 सितंबर 2017 को चित्रांश परिवार के सदस्यों की एक बैठक चित्रांश कार्यालय मे डॉ अशोक कुमार सिन्हा जी की अध्यक्षता मे हुई । कार्यक्रम मे मुख्यरूप से संगठन के विस्तार एवं चित्रांश परिवार मे बढ़ती बेरोजगारी तथा शादी -व्याह की समस्या पर विस्तार से चर्चा की गयी। जिले मे कायस्थ सम्मेलन की आवश्यकता को भी रेखांकित किया गया तथा इस संबंध मे आयोजन के सभी पहलुओं पर विचार विमर्श हुआ। 
                                  इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से रांची से आए अखिल भारतीय कायस्थ संगठन के अध्यक्ष महथा ब्रज भूषण सिन्हा एवं केंद्रीय प्रबंध समिति के मोहन प्रसाद वर्मा जी  मुख्य अतिथि के रूप मे शामिल हुए। बैठक मे अखिल भारतीय कायस्थ संगठन के उद्देश्य, कार्य करने के तरीके एवं अपने संगठनात्मक गतिविधियों की विस्तृत चर्चा की।             उन्होने अपने संगठन की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि अखिल भारतीय कायस्थ संगठन द्वारा अपने कार्यों मे पारदर्शिता लाने, कायस्थ समाज का जनगणना करने, बेरोजगारों को रोजगार खोजने एवं शादी-व्याह की समस्या को समाप्त करने के लिए एक प्रगतिशील कदम उठाते हुए एक वैबसाइट www॰bhartiyakayastha॰org का संचालन किया गया है। यह तीन वेबसाइटों का एक समूह है जिसके द्वारा कायस्थ समाज के अनेक बहुआयामी कार्य किए जाएँगे। बैठक मे सविस्तार इसके बारे मे बताया गया। श्री महथा  जी ने बैठक उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आह्वान किया कि देवघर के चित्रांश परिवार पूर्णरूप से इस संगठन से जुड़कर अपने समाज को मजबूत करें एवं समाज के रचनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाएँ। बैठक मे श्री मोहन वर्मा जी भी अपने विचार व्यक्त किए एवं श्री महथा जी के प्रस्ताव का समर्थन किया।             
                                  उपस्थित चित्रांश परिवार के सभाध्यक्ष ने भी अपने कई अनुभव साझा किए। श्री राजेश प्रसाद ने जहां कायस्थ एकता पर बल दिया वहीं श्री सूर्य  प्रकाश सिन्हा ने भी अपने ऊर्जावान विचार साझा किए। सदस्यों ने अभाकास से जुडने को एक सुनहरा अवसर बताते हुए इस प्रस्ताव पर हर्ष व्यक्त किया तथा अपने समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों से विस्तृत विचार करने हेतु दिनांक 10 सितंबर को बैठक कर इसे संपुष्ट करने की सहमति व्यक्त की। 
                                  बैठक मे मुख्यरूप से डॉ अशोक कुमार सिन्हा, प्रो॰ विनोद कुमार प्रसाद, सूर्य प्रकाश सिन्हा, अमर सिन्हा, पुनीतम कुमार,  सोना सिन्हा, प्रमोद कुमार सिन्हा, राजेश प्रसाद, डॉ अंजनी कुमार वर्मा, अंजनी कुमार सिन्हा एवं रामजी सिन्हा उपस्थित हुये।
                                  पद धारियों के चुनाव के लिए अगली बैठक दिनांक 10/09/2017 (रविवार) को दिन के एक बजे पोखना टील्हा स्थित सोना सिन्हा के निवास पर  करने की सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। धन्यवाद ज्ञापन अमर सिन्हा जी ने की।